♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डेढ़ साल पहले लड़की-लड़के में हुआ प्यार, बच्चा हुआ तो पहचानने से किया इनकार, अब DNA टेस्ट करवाएगी पुलिस

डेढ़ साल पहले लड़की-लड़के में हुआ प्यार, बच्चा हुआ तो पहचानने से किया इनकार, अब DNA टेस्ट करवाएगी पुलिस

 

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक लड़की और लड़के को डेढ़ साल पहले प्यार हो गया। लड़के ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। समय बीतता गया और आज लड़की का डेढ़ साल का बेटा है और लड़का उसे पहचानने से भी इनकार कर रहा है। वहीं अब लड़की ने बीते शनिवार को लड़के के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज करावाया है।

मॉल में काम करते थे दोनों
जानकारी के मुताबिक, मामला समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र का है। महिला थाने में युवती ने अपने ही गांव के शशि कुमार पटेल नामक युवक को आरोपित किया है। पीड़ित युवती ने बताया कि डेढ़ साल पहले मैं और शशि शहर के एक मॉल में काम करते थे। लॉकडाउन होने के कारण ऑटो बंद थे तो लड़की ने लड़के साथ ही घर जाना-आना शुरू कर दिया। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और फिर शशि ने लड़की को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। समय बीतता गया और उसने एक बच्चे को जन्म भी दे दिया।

जांच में जुटी पुलिस
वहीं बताया जा रहा है कि लड़की लड़के के परिवार को मनाने की अब तक कोशिश करती रही है, लेकिन वह शादी के लिए नहीं माने। फिर लड़की ने पंचायत भी बुलाई औऱ पंचायत ने दोनों की शादी का फैसला सुनाया। किंतु लड़के का परिवार फिर भी नहीं माना। अब लड़की ने शनिवार को लड़के के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इस मामले में महिला थाना अध्यक्ष पुष्प लता का कहना है कि युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अब उसका मेडिकल जांच कराया जाएगा है। साथ ही कहा कि जरूरत पड़ने पर बच्चे का डीएनए भी टेस्ट करवाया जाएगा और पुष्टि होने पर युवक को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By BootAlpha.com +91 84482 65129