
सिंघिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद ने लिया शपथग्रहण।
सिंघिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद ने लिया शपथग्रहण।
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया नगर पंचायत के नव निर्वाचित मुख्य पार्षद मिंकू कुमारी उप मुख्य पार्षद खुश्बू कुमारी ,वार्ड पार्षद वैशाखी सिंह, अमरनाथ सिंह ,निरंजन सिंह,रेखा कुमारी ,किशोर सिंह ,सतीश कुमार उर्फ गुडू सिंह ,कन्हैया सिंह अमित बैठा के अलावे अन्य सभी वार्ड पार्षदों ने आज शुक्रवार के दिन सिंघिया प्रखंड स्थित पंचायत समिति भवन के प्रांगण में जिला पंचायतीराज पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण लिये है।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर ,प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी गंगेश झा थाना अध्यक्ष कृष्ण कांत मण्डल मौजूद थे।वही गण्यमान्य लोगो में अशोक गिरी, तारा सिंह ,उप प्रमुख रिंकू सिंह ,प्रमुख बिरजू साहू,दीपक सिंह,आशुतोष यादव, पूर्व उप प्रमुख रौशन सिंह,फुलहरा के पूर्व मुखिया मनोज झा,इंद्र देव गिरी,अँजेश कुमार,विपिन झा ,रिंकू सिंह मो0 तुफेद के अलावे अन्य कई लोग मौजूद थे