♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शिवपाल सिंह यादव का सरकार पर हमला, कहा- उत्तर प्रदेश में सबसे भ्रष्ट सरकार

शिवपाल सिंह यादव का सरकार पर हमला, कहा- उत्तर प्रदेश में सबसे भ्रष्ट सरकार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव बुधवार को यूपी के बलिया में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहें थे। इस बात का पता चलते ही जिले के सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका शहर के फातमा चौराहे पर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के इस प्रकार से स्वागत करने पर उन्होंने कहा कि यह हमारे कार्यकर्ताओं व नेताओं का मेरे पति प्यार है। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा और आगामी चुनावों में सपा को जिताने का आह्वान किया।

 

उत्तर प्रदेश में सबसे भ्रष्ट सरकार
जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस वक्त सबसे भ्रष्ट सरकार है। प्रदेश की जनता इस सरकार से परेशान है और बदलाव चाहती है। आने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी के लोग सड़कों पर उतर कर जनता के बीच जाकर सरकार को हटाने का काम करेंगे। देश में होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सबको इकट्ठा करके चुनाव लड़ेगी और इस भारतीय जनता पार्टी को हराएगी।

 

बलिया में निजी कार्यक्रम में जा रहे थे शिवपाल
आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव आज बलिया एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से जा रहे थे। इस बात का पता चलते ही मऊ के सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका शहर के फातिमा चौराहे पर स्वागत किया। बताते चले कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद शिवपाल व अखिलेश की दूरियां खत्म हो गई। शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश को अपना नेता मानते हुए अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया। जिसके बाद मुलायम सिंह यादव के सीट पर हुए उपचुनाव में शिवपाल व अखिलेश ने जमकर प्रचार किया और डिंपल को जीत दिलाई। जिसके बाद से ही लगातार शिवपाल को सपा में कोई बड़ा पद मिलने की बात कहीं जा रही है।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By BootAlpha.com +91 84482 65129