
शोभायात्रा में भोलेनाथ शिव बाबा की झांकी निकाली गई,
आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्टेशन रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र द्वारा 87वें त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के एक दिन पूर्व शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसे प्रमुख व्यवसायी व समाजसेवी सुनील अग्रवाल एवं प्रकाश मोदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शोभायात्रा में भोलेनाथ शिव बाबा की झांकी निकाली गई, जिसमें निराकार परमपिता परमात्मा शिव को सर्व धर्मपिताओं, देवात्माओं और महान आत्माओं सहित विश्व की सर्व आत्माओं के पिता के रूप में दर्शाया गया। सैकड़ों भाई-बहन शोभायात्रा में शामिल होकर कल प्रातः 11:00 बजे से वैनी स्थित राम जानकी आनंद भवन में आयोजित कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र लोगों को बांट रहे थे।
सभी भाई-बहन परमात्मा की स्मृति में सबको परमात्म-संदेश देते हुए पंक्तिबद्ध होकर नारों के द्वारा व्यसनों एवं विषय-विकारों से मुक्त होने का पैगाम देते हुए तय किये हुए मार्ग पर जा रहे थे।
शोभायात्रा स्टेशन रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए राम जानकी आनंद भवन में पूरी हुई।
मौके पर बीके पूजा बहन ने 5 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर भोलेनाथ शिव बाबा के वरदानों से स्वयं को भरपूर करने के लिए समस्त शहरवासियों से आह्वान किया।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से मनोज भाई, लाल बहादुर भाई, जगदीश भाई, दिनेश भाई, अमरेश भाई सहित सैकड़ों भाई-बहन शामिल थे।