
रोसड़ा में नन्द भौजाई में हुई शादी
रोसड़ा में नन्द भौजाई में हुई शादी
अजब प्रेम की गजब कहानी, शादी के 10 साल बाद अपने ही ननंद से हुआ प्यार, रचा ली शादी, ननंद को ले गई बड़ी बहन थाना पहुंची भाभी
बिहार के समस्तीपुर जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। सु भकला देवी को शादी के 10 साल बाद अपने ही छोटी ननंद सोनी से प्यार हो गया 5 माह पूर्व दोनों ने घर में ही शादी भी कर ली। और पति पत्नी की तरह रहने लगे। शुक्रवार को अचानक सोनी की बड़ी बहन उषा सोनी के घर पहुंची। उषा अपनी भाभी के पास से उठा ले गई। इस मामले को लेकर गुस्साई भाभी थाने पहुंच गई। मामला जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया गया है। ननंद भोजाई के बीच शादी का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शु कुनतला देवी ने इस मामले को लेकर रोसड़ा थाना में आवेदन भी दिया। जिसमें शुभकला ने बताया है कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। उसे 2 बच्चे भी हैं। इसी दौरान उसे अपनी ही छोटी ननद सोनी से प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि 5 माह पूर्व शुभकला ने ननद सोनी से बजाबते शादी रचा ली। और दोनों दांपत्य जीवन जीने लगे। बताया गया है कि शुभकला को अपनी ही ननद से शादी किए जाने की जानकारी उसके पति प्रमोद को भी मिली हालांकि दोनों की रजामंदी के कारण वह कुछ नहीं बोल सका।
शुभकला का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे उसकी बड़ी ननद उषा 10-15 लोगों के साथ उसके घर पहुंची और उसकी पत्नी सोनी कुमारी को अपने साथ उठाकर ले गई। शुभकला ने अपनी बड़ी ननद उषा देवी पर सोनी के अपहरण कर लिए जाने की बात कही है। शुभकला का कहना है कि वह सोनी से बेहद प्यार करती है उसके बिना रह नहीं सकती। इस बाबत थाने पर शुभकला के साथ आया उसका पति प्रमोद भी यह कहते हुए हामी भरता है कि शुभकला को जो अच्छा लगता है वही करें। वह उसके फैसले के साथ है।
उधर इस पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने बताया कि शुभकला नामक महिला ने आवेदन दिया है आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
बाहर हाल भाभी और ननद के बीच शादी का यह मामला शुक्रवार को दिनभर रोसड़ा में चर्चा का विषय बना रहा ।सोशल मीडिया पर भी यह मामला खूब वायरल हो रहा है।