
श्रीराम महायज्ञ में उमड़ा जनसैलाब,पूरी गुरसरांय दिखी अयोध्या मय
श्रीराम महायज्ञ में उमड़ा जनसैलाब,पूरी गुरसरांय दिखी अयोध्या मय
झांसीसे कपिल कुमार की रिपोर्ट पी न्यूज़
। नगर के प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में श्रीराम महायज्ञ एवं भगवान परशुराम मंदिर के निर्माण एवं उनकी मूर्ति स्थापना को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अयोध्या मणिराम दास छावनी के महंत एवं श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज की प्रेरणा से कार्यक्रम संयोजक छावनी अयोध्या के कृपा पात्र प्रेम नारायण दास पागल बाबा जी के संयोजन में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
हाथी, घोड़ा ,बैंड बाजों तथा भक्तिमय स्वरूपों के साथ सजाई गईं आकर्षक झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं। शोभा यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर कटरा चौराहा, रेंज चौराहा, गरौठा चौराहा, खैर इंटर कॉलेज के सामने से होती हुई टंकी के सामने वाली गली से बड़ी मस्जिद के सामने होते हुए तालाब माता मंदिर पर पहुंची ।वहां से थाने के सामने तथा मोदी चौराहा होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पर समाप्त हुई। जगह जगह शोभायात्रा का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। श्रीराम महायज्ञ में प्रथम दिन अयोध्या मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास जी महाराज ने भगवान राम की कथा का वर्णन किया। इसी के साथ वैदिक मंत्रों के द्वार यज्ञ प्रारम्भ हुआ। यज्ञाचार्य पंडित कृष्ण कुमार मिश्रा बनारस के साथ उप आचार्य रमाशंकर तिवारी मधुर व्यास,पंडित , बबलू शास्त्री तरीचर, पंडित संतोष पटेरिया निवाड़ी ,पंडित सूर्यकांत शास्त्री मोंटी आमली ,पंडित विनय शास्त्री पृथ्वीपुर,हरी शंकर शास्त्री मऊ ,पंडित हरेंद्र तिवारी निवाड़ी वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा भव्य यज्ञ का शुभारंभ किया।शोभायात्रा में थानाध्यक्ष ललितेश नारायण त्रिपाठी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में रहे। इस मौके पर महान्त राघबिंद दास जी उज्जैन ,संगीत गुरु पं परशुराम पाठक, सतीश चौरसिया,डॉ रविन्द्र प्रकाश अरजरिया,हरपाल सिंह परमार,अखिलेश पिपरैया,राहुल सक्सेना, नितुल व्यास, बद्री प्रसाद त्रिपाठी ,बसंत मोदी, मूरध्वज सिंह, छोटू अस्ता, रामजी अग्रवाल, सुकदेव सिंह,महेश पटेरिया,दीपू अस्ता,अविनाश गोस्वामी, चंद्र प्रकाश चौरसिया,उमाशंकर विदुआ,साजेन्द्र त्रिपाठी, नरेन्द्र रावत ,संतोष मिश्रा ,जवाहर नायक बबलू पटेल ,हेमन्त पटेल, मुकेश गुप्ता , शिवकुमार तिवारी अनिल शुक्ला ,धीरज मिश्रा गरौठा,अशोक पिपरैया ,मयंक पटेरिया ,अवधेश तिवारी ,अशोक मिश्रा,शशिकांत मिश्रा, पवन स्वामी,साकेत मिश्रा, गुल्लन महाराज, अखिलेश तिवारी,केश कुमार पुजारी,मुकेश मिश्रा राघवेंद्र तिवारी,आयुष त्रिपाठी, अरविन्द दुवे,अनिल मिश्रा,सौरभ पिपरैया, हरिशचन्द्र नायक, राजीव सोनी, सार्थक नायक,जे जे मिश्रा ,राम नारायण पस्तोर,शिव स्वरूप मिश्रा,राजू पाठक, शौकीन खान, सुरेश सोनी सरसैड़ा,अश्वनी पस्तोर आदि भक्त उपस्थित रहे।