
अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ बिहर् प्रदेश का बैठक दरभंगा में सम्पन्न
अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ बिहर् प्रदेश का बैठक दरभंगा में सम्पन्न
अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ बिहर् प्रदेश का बैठक दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के बसतपुर पंचायत अंतर्गत मदनपुर में सियाराम मंडल (दरोगा जी) के आवास पर की गई जिसमें धानुक कुल के गौरव, महान कथा शिल्पीकार,सामाजिक उत्थान के महायोद्धा
फणीश्वरनाथ रेणु जी की जयंती समारोह के साथ साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।समारोह की अध्यक्षता जितेंद्र मंडल एवं संचालन अमित कुमार मंडल ने किया,अतिथियों का स्वागत सम्मान संजय तथा रक्तवीरो का सम्मान डॉ. अमरजी मंडल ने किया।
समारोह को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष-राजदेव रमन मंडल,भूषण मंडल,मदन मंडल,सियाराम मंडल,दिलीप मंडल,डॉ.मनोज कुमार गौतम,रामकुमार मंडल(नेपाल),लक्ष्मण मंडल सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। सामाजिक सगन्ठन को मजबूती पर पुरजोर बल दिया गया । रक्तवीर दिलीप मंडल, डा. अमरजी कुमार,शिवन मंडल,बलराम मंडल,अमर महतो,शिवेंद्र लाल,अमृत्येश,रणवीर मंडल,आंनद मंडल,संजय टुन, मदन कुमार,एव अन्य साथी रक्तदान किया है