
नीतीश कुमार ने राजद के हाथों में बिहार को गिरबी रखा :उपेन्द्र कुशवाहा
नीतीश कुमार ने राजद के हाथों में बिहार को गिरबी रखा :उपेन्द्र कुशवाहा
चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय9973956223
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के वाटरवेज स्थित जल पथ कार्यालय के प्रांगण में पूर्व मानव संसाधन मंत्री सह राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने विरासत नमन यात्रा के दौरान लोगो को सम्बोधित करने के क्रम में बोले कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यू को तथा बिहार को राजद के हाथों गिरबी रख दिया खैर पार्टी तो उनका है उसे रख दिया तो कोई बात नही बिहार को भी उनके हाथों गिरबी रख दिया जिससे 2005 से पहले का बिहार बन जायेगा इसलिये बिहार के जनता को बचाने के लिये हम उनसे अलग हो गया। मौके पर उपस्थित पत्रकार द्वारा समाचार संकलन के दरमियान जब पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा से कुछ पूछना चाहा तो वे प्रेस को सम्बोधित करने एवं कुछ जबाब देने से परहेज किया ।जबकि कुछ कार्यकर्ता लोग भी उनके द्वारा कुछ देर समय नही दिए जाने और नही मिलने पर नाराजगी व्यक्त किया कि अभी नही मिल रहे है तो भविष्य मे क्या उमीद की जा सकती है।मौके पर प्रखंड प्रमुख विरजु साहू सुमन सिंह बलबंत सिंह विजय महतो मो0सगीर के अलावे अन्य कई लोग उपस्थित थे।