
वारी में मुखिया समेत पूरे समाज के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया
वारी में मुखिया समेत पूरे समाज के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत वारी पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के निकट पंचायत के मुखिया जगरनाथ पोद्दार औऱ समस्त वारी पंचायत के जनता के द्वारा आज सोमवार के दिन होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उक्त कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा की गई जिसमें गायक गोपाल सिंह कंचन ठाकुर रौशन कुमार ने अपने होली गीत व धुन पर लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर लिये उपस्थित लोग भी उनके गीतों एवं कला को सराहे है।मौके पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष चन्द्र मनी सिंह उर्फ कारू सिंह प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू वार्ड पार्षद निरंजन सिंह उप प्रमुख रिंकू सिंह जदयू अध्यक्ष अरुण शेखर कुंवर लोजपा रामविलास के अध्यक्ष शुशील झा मुखिया पति दिलीप सिंह मनोज झा अशोक पासवान राम प्रवेश साहू राम सोगार्थ यादव डॉक्टर खालिद गोपाल सिंह राम सागर यादव भाजपा नेता कौशल सिंह लखी कमती समेत कई लोगो को मथिलांचल के परंपरा के तहत पाग चादर फूलमाला और अबीर लगाकर सम्मानित किया गया मौके पर पंचायत समिति पति विद्यानन्द राय अनिल पासवान लखन चौधरी सिंगेश्वर यादव शिव कुमार महतो के आलावे अन्य कई जन प्रतिनिधि तथा गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।तथा एक दूसरे लोगो ने आपस मे अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व मनाते हुए आपसी भाईचारे को एक बंधन में बने रहने का संदेश लोगो दिए है।