समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी महिला सेल का संगठनात्मक विस्तार*

*समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी महिला सेल का संगठनात्मक विस्तार*

संजय भारती

समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के महिला सेल में संगठनात्मक मजबूती और विस्तार के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी की सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी की तेजस्वी महिला नेता सरिता कुमारी कुशवाहा के नेतृत्व में निम्नलिखित महिलाओं को पार्टी के विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया:- इंदु देवी – जिला सचिव महिला सेल, प्रमिला देवी – जिला सचिव महिला सेल, सुधा देवी – जिला महासचिव महिला सेल, प्रमिला देवी – जिला उपाध्यक्ष महिला सेल, शेरा बेगम – जिला उपाध्यक्ष महिला सेल, रूबी देवी – महिला जिला उपाध्यक्ष, शीला देवी – अध्यक्ष, वारिसनगर प्रखंड महिला सेल, संतरा देवी– जिला सचिव, फोनू देवी – अध्यक्ष कल्याणपुर प्रखंड महिला सेल, सोनी देवी – प्रधान महासचिव महिला सेल। वहीं इन सभी सम्मानित महिलाओं को संगठन में उनके योगदान और निष्ठा के आधार पर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। यह विस्तार आने वाले समय में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा और महिला वर्ग की भागीदारी को मजबूती प्रदान करेगा। पार्टी की प्रदेश नेतृत्व और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और आशा जताई कि ये सभी अपने कर्तव्यों का निष्ठा और लगन से निर्वहन करेंगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!