



*अपराधियों ने की पैक्स अध्यक्ष के घर पर अंधा धुंध फायरिंग, बाल बाल बचे*
संजय भारती
समस्तीपुर। जिला में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती दे रहे हैं लेकिन इसके बाद भी पुलिस कुंभकर्णी निंद्रा में सोई हुई है। इसी क्रम में रविवार देर रात अपराधियों ने हलई थाना क्षेत्र के दरबा में पैक्स अध्यक्ष के घर पर धावा बोलकर गोलीबारी की है। हालांकि इस फायरिंग में पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार राय बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि इस दौरान बदमाशों के द्वारा करीब 10 राउंड फायरिंग की गयी है। घटना की सूचना पर पुलिस सुबह घटनास्थल पर पहुंची। मौके से 3 खोखा बरामद हुआ है।वहीं गांव में गोलीबारी की घटना से दहशत का माहौल है।घटना के बारे में पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार राय ने बताया कि गांव में एक लड़की की शादी थी। उस शादी समारोह में शामिल होने के बाद वे देर रात करीब 2 बजकर 20 मिनट पर घर पहुंचे। घर पहुंचते ही अचानक अपराधियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि फायरिंग जमीन विवाद को लेकर हुई है। गांव के10 कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसको लेकर मुझे जान से मारने की नीयत से ही फायरिंग की गई है।इस मामले हलई थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया, ‘जमीन विवाद से जुड़ा मामला लग रहा है। पीड़ित से लिखित आवेदन मांगा गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिया गया है। बतादें की रविवार को ही दिन के समयअपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली गांव में किराना व्यवसाई जयराम सत्यम के सीने में गोली मारी और देर रात पैक्स अध्यक्ष के घर पर गोलीबारी की।जिला में हो रहे लगातार अपराधिक घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि जिला में पुलिस का इकबाल समाप्त हो गया है।