Bihar Weather: बिहार में 13 मई तक भीषण गर्मी से राहत नहीं, दिन के साथ रात भी रहेगी गर्म

पछुआ के कारण राजधानी सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। मौसम में बदलाव आते ही पटना सहित जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि के साथ 38.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान भोजपुर, गया, रोहतास, बिक्रम, भोजपुर, भभुआ, बक्सर के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। भागलपुर के अगिआंव में 19.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। 

48 घंटों के दौरान तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश में पछुआ के कारण मौसम शुष्क होने के साथ 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं। 10 मई को प्रदेश के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य एवं दक्षिण पूर्व जिलों में गर्म व शुष्क दिन रहने की संभावना है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!