सिंघिया नगर पंचायत में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का आह्वान

सिंघिया नगर पंचायत में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का आह्वान

सिंघिया: भारतीय जनता पार्टी की सिंघिया नगर पंचायत इकाई द्वारा आज एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक का आयोजन डॉ. रामकुमार सिंह के निवास स्थान पर किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्री सर्वेश्वर सिंह ने की।

बैठक की शुरुआत नए पदाधिकारियों और सदस्यों के औपचारिक परिचय से हुई, जिससे संगठन में समन्वय और संवाद को प्रोत्साहन मिला। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री अमरनाथ सिंह एवं श्री अशोक गिरी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से 14 अप्रैल 2025 को भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य रूप से मनाने का आग्रह किया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

बैठक में महामंत्री श्री रामाश्रय गिरी, उपाध्यक्ष श्री पंकज कुमार सिंह, श्री सुधीर सिंह, श्री सुनील सिंह, श्री महावीर साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री कृष्णा पासवान सहित कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के सदस्य श्री सुबोध साहू, डॉ. रामकुमार सिंह, श्री बैद्यनाथ गिरी, श्री मधुकांत गिरी एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्री राजेश कुमार सिंह ‘मुन्ना’ की सक्रिय भागीदारी ने बैठक को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

बैठक का समापन संगठनात्मक एकता, सामाजिक समरसता एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!