



*समस्तीपुर में महिला कांग्रेस ने किया महिला संवाद का आयोजन*
संजय भारती
समस्तीपुर। जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विभिन्न स्थानों पर “महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला महिला अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता ने किया। जिसमें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला पर्यवेक्षक अनामिका यादव के अतिरिक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला पर्यवेक्षक नरेश भारद्वाज, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी एवं जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी ने भी भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमती यादव ने एनडीए की डबल इंजन की सरकार द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा महिलाओं का आह्वान किया के इस आता ताई सरकार से छुटकारा पाने के लिए अपने को संगठित करें। इस अवसर पर अध्यक्षा सहित सभी महानुभावों ने महिलाओं को संगठित एवं संघर्षील होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कामिनी कुमारी राम, समस्तीपुर ग्रामीण महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीना कुमारी, उजियारपुर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उषा देवी, मोरवा प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजू मंडल, उजियारपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष उमेश चंद्र कुंवर, मंजू देवी, बेबी कुमारी ने भी विशेष रूप से भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किया किए।