



पूर्व मंत्री पहुंचे पूर्व विधायक के घर सांत्वना देने
उजियारपुर प्रखंड के देसुआ मिडिल स्कूल के एचएम व उजियारपुर के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह के पुत्र संदीप कुमार उर्फ मन्ना का निधन कल हृदयगति रुक जाने से हो गया था l जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, समस्तीपुर विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, खानपुर प्रमुख सन्नी हजारी, राजद प्रदेश महासचिव मोo फ़ैज़ुर रहमान फैज, समस्तीपुर नगर निगम के उप मेयर रामबालक पासवान, उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, जिला प्रधान महासचिव विपीन सहनी, समस्तीपुर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, पूर्व जिला पार्षद शंभु भूषण यादव, प्रांतीय महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा, वरीय नेता रामनारायण मंडल, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, जिला महासचिव मोo परवेज आलम, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला, राजद नेता चमन यादव, हरेंद्र कुमार, ज्योतिष महतो, राकेश कुशवाहा, रवि आनंद, मनोज पटेल, रंजीत कुमार रंभू, मुकेश यादव, डाo रामपुकार सिंह, ईo राजेश कुमार, जयलाल राय, पूर्व जिला पार्षद प्रभु नारायण राय, जिला महासचिव राकेश पाण्डेय, पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच सुनील सिंह, मुखिया जागेश्वर बैठा, जिला महासचिव राकेश यादव, मनोज कुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू, मोo अमरोज, संदीप सरकार आदि ने पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह से मिल कर दुख प्रकट किया एवं उन्हें सांत्वना दी l विधायकद्वय ने कहा कि घटना बेहद दुखद है तथा इससे वे मर्माहत है l