



*लोहिया आश्रम समस्तीपुर में जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक आहूत की गई*
संजय भारती
समस्तीपुर। जदयू महिला प्रकोष्ठ की एक बैठक लोहिया आश्रम समस्तीपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बिरिया देवी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पुर्व सांसद अश्वमेघ देवी मौजूद रही। बैठक को सम्बन्धित करते हुए अश्वमेघ देवी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकार में महिलाओं का उत्थान दिन पर दिन विकसित हो रहा एवं 2025 फिर से नीतीश के नारों को शहर से गांव तक पहुंचाएं जायेंगे। मौके कृष्णा देवी सरायरंजन, चांदनी देवी विभूतिपुर, तेतरी देवी मोरवा, राधा देवी पुसा, कल्पना कुमारी रोसड़ा, कौशल्या देवी ताजपुर, अर्चना कुमारी विद्यापति नगर, सुमित्रा देवी उजियारपुर, आशा देवी समस्तीपुर को जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष का मनोनयन पत्र पुर्व सांसद अश्वमेघ देवी के हाथों दिया गया। मौके पर बैठक में पुर्व विधायक मंजू कुमारी, पुर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी, अहिल्या देवी, मंजू पासवान, मनीषा कुमारी, रीतु पासवान, रीता देवी, नाजरीन प्रवीण, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।