बिहारी युवक को मुंबई में निधन हो गया

बिहारी युवक को मुंबई में निधन हो गया

 

बिहार के समस्तीपुर  जिले के युवक की मुंबई में चार मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिरने से मौत हो गया , बताया गया कि मृतक अपने भाई के साथ चप्पल बनाने के कारखाने में काम करता था दिसंबर में शादी होने वाला था  ।

मृतक जिले के विभूतिपुर थाना के माधोपुर ग्राम के वर्ड 12 के पंकज कुमार राम था यह होली के बाद मुंबई  काम करने गया था परिजनों ने बताया कि पंकज पिछले 5 साल से मुंबई में रहकर काम करता था। घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थी। होली में छुट्टी पर घर आया था। काफी मेहनती था। एक झटके में सबकुछ खत्म हो गया।

जांच में जुटी पुलिस
वहीं, विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि मुंबई पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव भेज दिया है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। परिजनों से भी बात की गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!