मिल्की गांव से पुलिस ने एक महिला के शव बरामद किया मायके वालों ने लगाया हत्या करने का आरोप

ias coaching , upsc coaching

मिल्की गांव से पुलिस ने एक महिला के शव बरामद किया मायके वालों ने लगाया हत्या करने का आरोप

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत स्थित मिल्की ग्राम के राम टोली में बुधवार को खाना बनाने के दौरान हुई देवरानी से विवाद के बाद घर में संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटकी मिली जेठानी की लाश , महिला की मौत की खबर धीरे धीरे आग की तरह आसपास के इलाके के साथ महिला की मायके तक पहुंच गई। मायके वाले ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कृष्ण कांत मंडल के नेतृत्व में एसआई विशाल कुमार व दीपशिखा ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मौत के कारणों की तहकीकात में जुट गए। महिला की पहचान मिल्की ग्राम के स्वर्गीय अशोक राम की पत्नी बसंती देवी के रूप में की गई।

महिला की पुत्र 11 वर्षीय रौशन ने बताया की सुवह उसकी मां खाना बना रही थी। इसी दौरान चाची गीता देवी चूल्हे के पास चप्पल खोलकर रख दी। इसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी शुरू हो गई। मम्मी ने मुझे तैयार कर स्कुल भेज दिया। दो घंटे के बाद सूचना मिली की मम्मी का शव घर में पड़ी है। रौशन ने बताया की पिता जी को 6 महीना पूर्व मौत हो चुकी है। छोटी छोटी बात को लेकर अक्सर दादी, चाची के साथ विवाद होती रहती थी। वही बसंती के पिता पिपरा गांव निवासी कुशेश्वर राम ने बताया की मेरी बेटी के साथ ससुराल वाले अक्सर विवाद व मारपीट करते रहते थे। कई वॉर सामाजिक स्तर पर पंचायत भी की गई थी। इन सब बातों को लेकर पिता मायके वालों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। बसंती की मां कह रही थी की दामाद की मौत के बाद बेटी ने दो पुत्र व एक पुर्त्री की भरण पोषण कर रही थी। उन्हें अब चिंता सत्ता रही थी की पुत्री के मौत के बाद अब इन बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा। वही पुलिस ने तहकीकात के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। साथ ही घटना की छानबीन में जुट गई है।

top 20 laminate brands in india

Leave a Comment

top 20 laminate brands in india
error: Content is protected !!