सालेपुर में कई लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है

ias coaching , upsc coaching

सालेपुर में कई लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत सालेपुर में भारतीय जनता पार्टी के सिंघिया दक्षिणी मंडल अध्यक्ष ब्रज भुषण यादव के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनूसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जगदीश चौपाल ने किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष ब्रज भुषण यादव ने पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए जागरूक किया। वहीं कई लोगो ने दूसरे पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने वाले में मोहम्मद वसीम , मोहम्मद तौसीफ़, अरुण चौपाल , मोहम्मद हयूल, ओकिल पंडित , सुशील कुमार मुखिया , विद्यापति यादव , मनोज कमती, कारी साहु बैजनाथ मुखिया , अशोक कमती एवं कई और लोगों ने ज्वाईन किया। मौके पर पंचायती राज जिला संयोजक ब्रजेनद्र सिंह मुरारी , मंडल अध्यक्ष ब्रज भुषण यादव , पंचायती राज जिला कार्यसमिति लक्ष्मी गुपता , अतिपिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुखिया, अशोक कुमार एवं कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।ब्रजेंद्र सिंह मुरारी ने बताया की इन लोगो को पार्टी में आने से संगठन बहुत मजबूत होगा।

top 20 laminate brands in india

Leave a Comment

top 20 laminate brands in india
error: Content is protected !!