विवेक कुमार को प्रखंड टॉपर बनने पर नगर पंचायत द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया गया

विवेक कुमार को प्रखंड टॉपर बनने पर नगर पंचायत द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया गया

 

बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में पूरे नगर पंचायत सिंघिया में प्रथम स्थान पाकर उत्तीर्ण होने वाले नगर पंचायत सिंघिया के वार्ड नंबर 16 के निवासी महादेव  साहू पोत्र एवं  मनोज कुमार साहू के सुपुत्र विवेक कुमार ने हमारे नगर पंचायत सिंघिया का गौरव बढ़ाया है। आज उनके घर जाकर नगर पंचायत सिंघिया के मुख्य पार्षद मिंकू कुमारी,उप मुख्य पार्षद खुशबू देवी एव वार्ड 16 के वार्ड पार्षद अभिमन्यु सिंह के द्वारा अंग वस्त्र, पाग एवं माला देकर उसे प्रोत्साहित किया एवं आगे की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त करने हेतु मदद का भी भरोसा दिया।
ईश्वर से उसके सुनहरे भविष्य की कामना करता हूँ। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह  , रिटायर्ड शिक्षक एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कामेश्वर सिंह , शिक्षक सन्तु कुमार , शिक्षक बिट्टू सिंह , बीएन सिंह  ,आशीष सिंह  समेत कई बुद्धिजीवी मौजूद थे ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!