प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नितीश कुमार के आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी आगमन को ले एनडीए की प्रमुख साथियों की हुई बैठक।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नितीश कुमार के आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी आगमन को ले एनडीए की प्रमुख साथियों की हुई बैठक।
———————————————-
समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के हसनपुर प्रखंड स्थित लोहिया आश्रम में हसनपुर प्रखंड व सिंघिया दक्षिणी मंडल के एनडीए गठबंधन के प्रमुख साथियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी में होने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नितीश कुमार के जनसभा को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही उक्त जनसभा में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में एनडीए की साथियों की भागीदारी हो। बैठक के पश्चात हसनपुर प्रखंड व सिंघिया दक्षिणी मंडल के नव मनोनीत बीस सुत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशबाहा के द्वारा सभी मनोनित बीस सुत्री सदस्य को चादर पाग माला एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित भी किया गया। मोके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष बिजय यादव , भाजपा जिला महामंत्री बैजनाथ झा , अशोक निशाद , गायत्री सिंह , बीस सदस्य ब्रज भुषण यादव , जगजीत सिंह , सतेन्द्र यादव , मंजू देवी , तनवीर आलम , पंकज मिश्रा , जगनारायन मुखिया , युगल किशोर सिंह , जय राम सिंह , श्री कान्त कुशवाहा , ग़रीब मालाकार , लीला निशाद , रिषि राज सिंह , बिजली देबी , सुरज राम , जयजय राम यादव एवं कई एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!