



*श्री श्री 108 श्री महाविष्णु यज्ञ हसनपुर के बलियार गांव में पूर्व विधायक सुनील पुष्पम ने फीता काटकर किया शुभारंभ*
संजय भारती
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला के हसनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत परिदह पंचायत के बलियार गांव में श्री श्री 108 श्री महाविष्णु यज्ञ शुक्रवार 9 मई से रविवार 18 मई तक आयोजित की गई। जिसमें श्रद्धालु कलश में करेह नदी तट से जल संग्रहीत कर क्षेत्र भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंच कर कलश स्थापित किया। तत्पश्चात श्री श्री 108 श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ बलियार के अध्यक्ष सुनील कुमार पुष्पम, हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख संजय गुप्ता, हसनपुर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख अंजू देवी व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रामचन्द्र पासवान ने विधिपूर्वक संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण साथ फीता काटकर श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ किया। वहीं श्री श्री 108 श्री महाविष्णु यज्ञ को लेकर पूर्व विधायक सह यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार पुष्पम ने क्षेत्रीय युवा एवं समाजसेवी को संबोधित करते हुए कहा कि श्री महाविष्णु यज्ञ में श्रद्धालु माता बहनों के लिए विशेष सुरक्षा का ध्यान रखा जाना, यात्रीपड़ाव, पेजल, गाड़ी पार्किंग, स्वास्थ्य सम्बंधित, प्रसाद वितरण, रासलीला, कथावाचक के प्रवचन स्थल एवं अन्य पर यज्ञ समिति कोर कमिटी के सदस्य खास ध्यान रखेगें, किन्हीं भी श्रद्धालुओं को यज्ञ परिसर में किसी भी प्रकार की तकलीफ नही आनी चाहिए। मौके पर परिदह पंचायत के पूर्व मुखिया रामचन्द्र यादव, शिक्षक ग़ंगा प्रसाद विद्यार्थी, अशोक कुमार विमल, अमन कुमार पुष्पम, पुष्पेश कुमार, समाजसेवी सोहन गुप्ता, रामकुमार रमण, गोगल यादव, रामसुधारी यादव, रामनारायण यादव, गजेन्द्र पासवान सहित क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।