



*समस्तीपुर में कांग्रेस पार्टी ने भारत के वीर सेना के सम्मान में निकाला जय हिन्द यात्रा*
संजय भारती
समस्तीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वाहन पर तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार समस्तीपुर ज़िला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में देश की वीर सेना के सम्मान में “जय हिंद यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के बलिदान, साहस और समर्पण को सम्मान देना तथा युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था। यात्रा ज़िला कांग्रेस कार्यालय से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस ज़िला कार्यालय पहुँचा जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष मो० अबु तमीम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के जिला प्रभारी नरेश भारद्वाज उपस्थित रहे। इस यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोष, सेना के समर्थन में नारे लग रहे थें। कांग्रेस कमिटी ने यह संदेश दिया कि सेना केवल सीमाओं की रक्षा नहीं करती, बल्कि वह देश के गौरव की प्रतीक है। समापन समारोह में वक्ताओं ने सेना के जवानों को नमन करते हुए कहा कि भारतीय सेना हमारे देश की सबसे बड़ी ताक़त है, और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह उनका सम्मान करे। यात्रा में ज़िला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद नारायण झा, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, लाल नारायण ठाकुर, सूरज राम, रघुनंदन पासवान, परमानंद मिश्र, विश्वनाथ सिंह हजारी, राम विलास राय, अशोक पासवान, महिला कांग्रेस की ज़िलाध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो० मोहिउद्दीन, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, ओबीसी प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार, अब्दुल मलिक, विश्वनाथ महतो, सुरेश महतो, अबुलैस अंसारी, सुशांत वत्स, वीरेंद्र राय, राहुल कुमार, सोहैल सिद्दीक़ी, अबू हैदर, नरेश सिंह, दिलदार हुसैन, सुशील कुमार राय, चंदन कुमार, कामिनी देवी, शांति कुमारी, जितेंद्र कुमार, इंद्रजीत ठाकुर, मीरा देवी, कैलाश कुमार ठाकुर, मो० अतिक, मो० फ़िरोज़ अहमद, सुप्रिया झा, सुलेखा देवी, मो० शकील अख़्तर, प्रभुचंद्र ठाकुर, राधा देवी, मो० महफूज़, अफ़ज़ल, मो० अत्तार, सुलेखा देवी, माला देवी, मो० साहिल आदि लोग मौजूद थे।