बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघिया नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को प्रशासन ने अस्थायी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान सिंघिया बाजार में बथान चौक से लेकर कलाली चौक तक चलाया गया, जहां सड़क किनारे फल दुकान और झोपड़ीनुमा अस्थायी संरचना लगाकर अतिक्रमण किया गया था। अभियान का नेतृत्व प्रखंड दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी सरिता रानी की मौजूदगी में किया गया। मौके पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह, बीसीओ ललन सिंह, थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता तथा नगर पंचायत के ईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम ने सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी दुकानों और झोपड़ियों को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के दौरान भारी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात किए गए थे। सहयोग में पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, एडिसन