444 दिनों की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है UCO Bank, जानें कितना मिलेगा रिटर्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


यूको बैंक एक सरकारी बैंक है, जो देश में कुल 12 सरकारी बैंकों की लिस्ट में शामिल हैं। यूको बैंक फिक्स्ड डिपोजिट (FD) स्कीम पर 2.90 प्रतिशत से लेकर 8.1 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक अपने कर्मचारियों और रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को एफडी खातों पर शानदार लाभ देता है। आइए जानते हैं कि यूको बैंक में 444 दिनों की एफडी स्कीम पर कितना ब्याज मिल रहा है?

444 दिनों की एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है यूको बैंक

यूको बैंक अपने ग्राहकों के लिए 444 दिनों की एक स्पेशल एफडी स्कीम चला रहा है। इस स्पेशल एफडी स्कीम पर यूको बैंक अपने ग्राहकों को 6.45 प्रतिशत से लेकर 6.95 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यूको बैंक 444 दिनों के एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.45 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। जिन ग्राहकों की उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 444 दिनों की एफडी स्कीम पर 6.95 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। बताते चलें कि यहां बताई जा रही ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम अमाउंट वाले एफडी खातों के लिए हैं।

UCO Bank, UCO Bank fd rates, UCO Bank 444 days fd rates, UCO Bank fd interest rates

Image Source : UCO BANKयूको बैंक की एफडी ब्याज दरें

रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को 1.50 प्रतिशत तक ज्यादा ब्याज दे रहा है सरकारी बैंक

यूको बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र वाले सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 1 साल से ज्यादा अवधि वाले एफडी खातों पर सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50 ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक सीनियर सिटीजन को 1 साल तक के एफडी खातों पर सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.25 प्रतिशत ज्यादा, स्टाफ को 1.00 प्रतिशत ज्यादा और अपने रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को 1.25 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, 1 साल से ज्यादा अवधि वाले एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा और रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को 1.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दे रहा है।

यूको बैंक ने मई 2026 में एफडी की ब्याज दरों में किया था बदलाव

बताते चलें कि यूको बैंक ने आखिरी बार 21 मई, 2026 को अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में संशोधन किया था। उसके बाद से ही यूको बैंक द्वारा एफडी खातों पर दिए जाने वाले ब्याज दरों में किसी भी तरह का कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें

बासुकीनाथ से पटना-गोरखपुर, आसनसोल से गोरखपुर और मधुपुर से नरकटियागंज के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, चेक करें डिटेल्स





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें