



प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में देश के नागरिकों की हुई जघन्य हत्या में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए एवं उनके परिजनों को इस हादसे को सहन करने की शक्ति मिले- इस भावना से एक शांति सभा का आयोजन किया गया।
शांति सभा को संबोधित करते हुए सविता बहन ने कहा कि पहलगाम की ये दुर्दांत घटना सबके दिलों को झकझोरने वाली है। निर्दोषों की हत्या करना कोई भी धर्म नहीं सिखाता। ऐसी घटनाएं मानवता को शर्मसार करती हैं। ऐसी राक्षसी प्रवृत्ति किसी को स्वीकार नहीं है।
कृष्ण भाई ने शांति सभा को संबोधित करते हुए कहा- हम सभी मनुष्य आत्माएं एक परमात्मा पिता की संतान आपस में भाई-भाई हैं। सबके प्रति अमन-चैन, सुख-शांति की मंगल कामनाएं करना- यह हमारा परम धर्म है। उन्होंने मेडिटेशन के माध्यम से शांति सागर परमात्मा की याद में सारी सभा को स्थित करते हुए शुभकामना की कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में इससे पार होने की सहनशक्ति मिले, सारे विश्व में शांति हो। इन शुभकामनाओं से 10 मिनट तक मेडिटेशन कराया गया।
शांति सभा में मुख्य रूप से ओमप्रकाश भाई, राजकुमार भाई, डीके सिंह, डॉ० पंकज भाई, विनय भाई, रौशन भाई, विजय भाई सहित सौ से अधिक भाई-बहन उपस्थित थे।