यूपी से मानसून के वापसी का दौर अब सप्ताह भर में शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने मानसून के विदायी की तिथि तय कर दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पास अब मानसूनी सक्रियता खत्म होने की ओर है।
माना जा रहा है कि मानसून की विदाई सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होगी। इसके बाद पूर्वांचल का नंबर आएगा। गुरुवार तक मानसून की वापसी की रेखा नई दिल्ली के आसपास थी। इसके बाद अब कुछ ही दिन में बादल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रास्ते यूपी से विदायी की राह पर होंगे।
इसके साथ ही मानसूनी सक्रियता का दौर उत्तर प्रदेश से खत्म होने का दौर शुरू हो जाएगा। इस बार मानसूनी सक्रियता दो से तीन दिन पहले होने की वजह से माना जा रहा है कि अब अधिकतम पखवारे भर में पूर्वांचल के रास्ते मानसून यूपी से विदा हो जाएंगे।
