राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुलाकात की। इस भेंट के दौरान सीएम ने राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के लिए आमंत्रित किया है। बता दें कि मध्य प्रदेश से अलग होने के बाद छत्तीसगढ़ अपना 25वीं जयंती मना रहा है। जिसे पूरे राज्य में उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाएगा। 1 नवंबर को राज्य गठन और स्थापना दिवस के रुप में मनाता है। इसी दिन दोनों देश अलग-अलग हुए थे।
मुख्यमंत्री ने राज्य के रजत जयंती वर्ष इस अवसर को विशेष रूप में मनाने की बात कही है। इसके लिए राज्य के विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस विशेष मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर उनसे प्रदेश के रजत जयंती वर्ष के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। उन्हें रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे विकास, जनकल्याण और… pic.twitter.com/OckpjDzy4E
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 6, 2025
राज्य मध्य प्रदेश से अलग होनी की 25वीं खुशी 1 नवंबर को मनाएगा। इस मौके की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण योजनाओं की तारीफ भी की और निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना भी की। राष्टपति और मुख्यमंत्री की भेंट के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहें। उनके अलावा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे थे।
