जीकेपीडी कॉलेज की एनएसएस इकाई दो द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जीकेपीडी कॉलेज की एनएसएस इकाई दो द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम किया गया

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली स्थित जीकेपीडी कॉलेज, कर्पूरीग्राम, समस्तीपुर की एनएसएस इकाई-2 के द्वारा विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर एड्स जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता, संगोष्ठी, रैली तथा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। रैली में छात्रों ने ‘एड्स का ज्ञान- बचाए जान’, ‘अपना जीवन है यदि बचाना- जांचा-परख रक्त ही चढ़ाना’, ‘जानकारी ही- एड्स का बचाव है’, ‘एड्स को जानना है जीवन को बचाना है’ आदि प्रेरक नारे लगाए।

महाविद्यालय शशि निकाय के सचिव डॉ अनिसुर रहमान की अध्यक्षता में आयोजित इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के एनएसएस समन्वयक डॉ आर एन चौरसिया, स्वागत कर्ता प्रधानाचार्य प्रो विद्यासागर ठाकुर, संयोजिका एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रेम कुमारी, प्रो बसंत कुमार, प्रो प्रमोद कुमार पासवान, प्रो दिनेश प्रसाद, प्रो सुनील कुमार राय, प्रो हरि प्रसाद, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो ममता कुमारी, प्रो शशि कुमारी, प्रो पुष्पलता कुमारी तथा नंद गोपाल राम आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाया

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

50% से कम प्रगति वाले मत देय स्थलों से संबंधित उपस्थित बीएलओ को प्रत्येक मतदाता से समन्वय, संवाद एवं पहुंच विषय वस्तु की पृष्ठभूमि में विशेष अभियान संचालित करते हुए कम से कम 75% लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश