बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बाल विकास परियोजना भीमताल द्वारा किशोरियों के साथ शक्ति संवाद कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हल्द्वानी| 03, फरवरी 2026
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल के मार्ग निर्देशन में बाल विकास परियोजना भीमताल द्वारा किशोरियों के साथ शक्ति संवाद कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 विधायक नैनीताल सरिता आर्य महोदय, विशिष्ट अतिथि मा0 सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सिविल जज सीनियर डिवीजन पारुल थपलियाल महोदय तथा अध्यक्षता मा0 जिला पंचायत उपाध्यक्ष नैनीताल देवकी बिष्ट महोदय रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से वक्ताओं द्वारा किशोरियों से अपने क्षेत्र के अनुभव और करियर से संबंधित संवाद स्थापित किया। मा0 सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक करियर तथा महिलाओं किशोरियों से संबंधित कानूनों जैसे घरेलू हिंसा, बाल विवाह, कार्यस्थल में यौन हिंसा, पोस्को की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से वक्ताओं द्वारा किशोरियों से अपने क्षेत्र के अनुभव और करियर से संबंधित संवाद स्थापित किया। विभिन्न क्षेत्रों में के वक्ताओं में उच्च शिक्षा से प्रो0 लता पाण्डेय पूर्व विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान विभाग डीएसबी, मीनाक्षी कांडपाल सहायक श्रम आयुक्त, सब इंस्पेक्टर अंजला ज़ोन, डॉ. पल्लवी RBSK, सोनाली मिश्रा पत्रकार टाइम्स ऑफ इंडिया, बबीता टम्टा राष्ट्रीय स्तर बॉक्सर द्वारा अपने अनुभव, चुनौतियां साझा की । प्रियंका गड़िया जिला सेवायोजन अधिकारी नैनीताल, द्वारा करियर से संबंधित सभी क्षेत्रों को जानकारी दी गईं। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, डॉ रेनू मर्तोलिया बाल विकास परियोजना अधिकारी भीमताल, जिला प्रतिनिधि मीडिया प्रभारी दूरदर्शन गीतेश त्रिपाठी, सुमन हिंदुस्तान मीडिया, कुसुमलता सुपरवाइजर, नैना, हेमा, गीता अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्तिया, किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहे।

 

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

50% से कम प्रगति वाले मत देय स्थलों से संबंधित उपस्थित बीएलओ को प्रत्येक मतदाता से समन्वय, संवाद एवं पहुंच विषय वस्तु की पृष्ठभूमि में विशेष अभियान संचालित करते हुए कम से कम 75% लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश

50% से कम प्रगति वाले मत देय स्थलों से संबंधित उपस्थित बीएलओ को प्रत्येक मतदाता से समन्वय, संवाद एवं पहुंच विषय वस्तु की पृष्ठभूमि में विशेष अभियान संचालित करते हुए कम से कम 75% लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश