माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा क्षेत्रवासियों की दशकों पुरानी मांग को स्वीकृति प्रदान कर, दी बड़ी सौगात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा क्षेत्रवासियों की दशकों पुरानी मांग को स्वीकृति प्रदान कर, दी बड़ी सौगात

तय समय पर परियोजना को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश

जमरानी बांध परियोजना क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगी – मुख्यमंत्री धामी

नैनीताल/ हल्द्वानी।4 फरवरी 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के भ्रमण के दौरान गोला नदी में सिंचाई, पेयजल आदि के लिए बनाए जा रहे जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर किए जा रहे कार्यों के बारे में अधिकारियों एवं विशेषज्ञों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री द्वारा परियोजना की प्रगति, समयबद्धता एवं गुणवत्ता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए तय समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर, उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत कराए जा रहे अन्य निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा सकारात्मक सोच के साथ कई वार्ताओं के माध्यम से पर्यावरणीय एवं तकनीकी कठिनाईयों को दूर किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जन भावनाओं के अनुरूप जमरानी बांध की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने जमरानी बांध परियोजना को आगे बढ़ाने में सहयोग करने वाले सभी स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार योजनाओं को कागजों से निकाल कर धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम कागजों पर नही बल्कि काम पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर अड़चन व धनराशि की परवाह न करते हुए अड़चनों को दूर करते हुए विकास कार्यों को निरन्तर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक भी योजना अधूरी नहीं रहेगी, जनभावनाओं को देखते हुए सभी योजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना हमारी समृद्धि का प्रतीक है। उत्तराखण्ड राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में जमरानी बांध का भी बहुत बड़ा योगदान होगा और यह राज्य के प्रगति पथ पर आगे बड़ने का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध के निर्माण से जहॉ एक ओर सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी वहीं यहॉ के युवाओं को रोजगार के अवसर भी इससे प्राप्त होंगे। यहॉ पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगो की मांग है कि इस परियोजना से विद्युत का भी उत्पादन हो, इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार से वार्ता की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से कुमाऊॅ के तराई क्षेत्र के साथ ही उत्तर प्रदेश के किसानों एवं क्षेत्र वासियों को भी इसका लाभ मिलेगा, साथ ही इस परियोजना से अनेक गतिविधियां बढ़ेंगी।

इस दौरान जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक महेश खरे द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना अंतर्गत दो टनलों का निर्माण कार्य लगभग 88 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त नदी के पानी के डायवर्सन हेतु कॉफर डैम का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जून 2026 तक टनल निर्माण एवं कृत्रिम डैम का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके उपरांत आगामी मानसून में नदी का पानी टनलों के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद स्थायी बांध के निर्माण कार्य को प्रारंभ कर उसे तेजी से किया जाएगा। उन्होंने अवगत कराया कि जमरानी बांध परियोजना का समस्त निर्माण कार्य जून 2029 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हेतु कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

50% से कम प्रगति वाले मत देय स्थलों से संबंधित उपस्थित बीएलओ को प्रत्येक मतदाता से समन्वय, संवाद एवं पहुंच विषय वस्तु की पृष्ठभूमि में विशेष अभियान संचालित करते हुए कम से कम 75% लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश

50% से कम प्रगति वाले मत देय स्थलों से संबंधित उपस्थित बीएलओ को प्रत्येक मतदाता से समन्वय, संवाद एवं पहुंच विषय वस्तु की पृष्ठभूमि में विशेष अभियान संचालित करते हुए कम से कम 75% लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश