बिहार के समस्तीपुर जिले के प्रखंड कार्यालय सिंधिया में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान / स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 अंतर्गत संचालित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल कियान्वयन हेतु ग्राम पंचायत राज महरा, सालेपुर एवं निरपुर भरड़िया अंन्तर्गत कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन के द्वारा किया गया। कर्मियों को उन्मुखीकरण प्रखंड समन्वयक मो० सोहराब आलम द्वारा किया गया। कार्यशाला में घर-घर से कचरा उठाव उसका निपटान एवं अपशिष्ट प्रसंसकरण ईकाई (WPU) को कियाशिल बनाये रखने पर जोर दिया गया। अपशिष्ट प्रसंसकरण ईकाई (WPU) पर जैविक खाद् निर्माण करने एवं ब्रिकी करने पर भी जोर दिया गया है। वार्ड स्तरीय स्वच्छता कर्मियों को प्रत्येक घर से 30 रु० उपभोक्ता शुल्क के रूप में संग्रह करने को कहा गया एवं संग्रहित उपभोक्ता शुल्क को संबंधित कर्मी 50 प्रतिशत राशि दिया जाऐगा एवं अन्य 50 प्रतिशत राशि से ठेला एवं ई रिक्सा के मरम्ती का कार्य किया जाएगा। पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में कार्य करने हेतु सभी स्वच्छता कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। इस कार्यशाला में उपस्थित स्वच्छता पर्यवेक्षक संतोष कुमार, गंगा प्रसाद यादव, आशा कुमारी स्वच्छता कर्मी सुधीर कुमार यादव, कमलेश यादव, दशरथ यादव, किशन राम, शंभु कुमार, राम यादव, पवन सदा ईत्यादी कर्मी मौजूद रहें।








