9मई को लोक अदालत को लेकर समस्तीपुर डीएम ने लोगो को किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

09 मई 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर समस्तीपुर के जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने लंबित मामलों का सरल, सुलभ एवं त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मामलों का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर किया जाता है, जिससे लोगों को कम खर्च में न्याय मिलने के साथ-साथ समय की भी बचत होती है। साथ ही कई मामलों में कोर्ट फीस में भी राहत प्रदान की जाती है।

 



Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment