ट्रक की ठोकर से ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहरा थाना क्षेत्र स्थित 327 ई सहरसा सुपौल मुख्यमार्ग पर बरहसेर मुख़्तार मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक की ठोकर से ससुराल जा रहे एक बाइक सवार की मौत हो गईं. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार पुरीख वार्ड नं तीन निवासी भूपी सादा का पुत्र गुला सादा उम्र 18 वर्ष अपने घर से मुराजपुर नव्हट्टा बाइक से जा रहा था. मुख़्तार मंदिर के पास जैसे ही पहुंचा सुपौल से सहरसा की तरफ जा रही ट्रक ने ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो गया. जिसे आनन फानन में सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहरा पुलिस पहुंची और ट्रक तथा बाइक को जब्त कर थाना लायी. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने सदर अस्पताल भेजा. इधर युवक की मौत से गांव में मातम छा गया है. परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है. इस मामले में पूछने पर अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें