सिंघिया से बड़ी खबर :जमकर हुई मारपीट में4लोग घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के भीरार ग्राम में आज मंगलवार को दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट की घटना में 4लोग घायल हो गया है जिसे परिजनों ने इलाज करवाने हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया में एडमिट करवाया है घायल व्यक्ति की पहचान भीरार ग्राम के बिहारी यादव उसकी पत्नी शिव कुंवरी देवी रामाशीष यादव और उसकी पत्नी सुनीता देवी के रूप में किया गया है ।उक्त सभी घायलों का इलाज उपस्थित डॉक्टर राकेश कुमार ने किया और बिहारी यादव का स्थिति गंभीर रहने पर बेहतर इलाज करवाने हेतु दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।मारपीट की घटना जमीनी विवाद बताया गया है रामाशीष यादव बताया घर बना रहा था तो सहोदर भाई बिहारी यादव ने रोक ठोक किया उसी बातों पर दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गया।इस घटना के बारे में थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है आवेदन देने पर विधि संवत कारवाई की जाएगी हालांकि दोनों तरफ से अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment