‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा धमाका होने वाला है। पोद्दार परिवार में नई मुसीबत दस्तक देने वाली है। कहानी में एक नया मोड़ आने वाला है, जिसके बाद अरमान-अभिरा की जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है। आगे देखने को मिलेगा कि मायरा की एक गलती से गलतफहमी पैदा होती है, जिससे मुक्ति और अभिरा के अलग होने की नौबत आ जाती है। स्टार प्लस के इस शो में हैरान करने वाला मोड़ तब आता है, जब मायरा अपने जन्मदिन पर शादी का ऐलान करती है। वो पूरे परिवार के सामने कबीर को अपना होने वाला पति कहती है।
गलतफहमी से अलग होंगी मुक्ति और अभिरा
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग ट्रैक में देखने को मिलेगा कि मुक्ति की आंटी अमृता की एंट्री होती है, जो दावा करती हैं कि वह मुक्ति को अरमान और अभिरा से दूर ले जाएंगी। हालांकि, अभिरा अपनी दूसरी बेटी मुक्ति को कहीं भी जाने देने के लिए मना कर देती है। वह सुझाव देती है कि अगर अमृता मुक्ति के साथ रहना चाहती हैं तो उन्हें उदयपुर आ जाना चाहिए, लेकिन मुक्ति कहीं नहीं जाएगी। मुक्ति भी तय करती है कि वह नहीं जाएगी, लेकिन एक गलतफहमी सब कुछ बदल देती है। जब मुक्ति देखती है कि अभिरा और मायरा बैग में कपड़े पैक कर रही हैं तो उसे गलतफहमी हो जाती है कि वे उसे दूर भेजना चाहती हैं। असल में मायरा से गलती से मुक्ति के कपड़ों पर जूस गिर गया था और अभिरा उन्हें ड्राई क्लीनिंग के लिए भेज रही थी, लेकिन मुक्ति स्थिति को गलत समझ लेती है और कन्फ्यूजन में अमृता के साथ जाने के लिए तैयार हो जाती है।
अमृता के जाल में फंसी मुक्ति
इससे अरमान, मायरा और अभिरा हैरान रह जाते हैं। मुक्ति तो इमोशनली भी दूर हो जाती है। वह अभिरा को ‘मिसेज शर्मा’ और अरमान को ‘अंकल’ कहकर बुलाती है। वह मायरा से कहती है कि अब सिर्फ वही और अरमान उसके माता-पिता हैं। फिर अमृता के साथ चली जाती है, जिससे अभिरा का दिल टूट जाता है। अभिरा पर शक करके मुक्ति अमृता के जाल में फंस जाती है। जल्द ही सच सामने आता है कि अमृता का असली मकसद मुक्ति के 18 साल की होने पर उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करना है। शुरू में वह मुक्ति को लाड़-प्यार से रखने का प्लान बनाती है, लेकिन बाद में अपना असली रंग दिखाने वाली है।
अरमान के परिवार पर मंडराया खतरा
मुक्ति के दूर होने से अभिरा बुरी तरह टूट जाती है। उसे ऐसा लगता है जैसे उसकी आत्मा ही उससे छिन गई हो। अभिरा यह दर्द सहने के लिए तैयार नहीं है और सवाल यह है कि क्या वह समय रहते खतरे को भांप पाएगी और बहुत देर होने से पहले मुक्ति को बचा पाएगी? इन सब के बीच अरमान फंस जाएगा और परिवार को फिर से खुश रखने की कोशिश करता है।
ये भी पढ़ें – ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा-अरमान की बेटी बनेगी दूल्हन, मायरा ने करियर छोड़ कबीर से शादी का किया ऐलान
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में क्या अभिरा बनने वाली है मां? अरमान करेगा मायरा और मुक्ति की चिंता दूर









