पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले में एक होटल में लगी भीषण आग में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग बुझाने की कोशिशें शुरू की गईं। आग लगने का कारण तुरंत पता नहीं चल सका। घटनास्थल पर बचाव और आग बुझाने का काम चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 4 बजे तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास एक होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग में झुलसने से 5 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
खबर अपडेट हो रही है…









