भारत और श्रीलंका के बीच में कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें पहले दिन का खेल खत्म होने पर टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए थे। पहले दिन के आखिरी सेशन के खेल में टीम इंडिया की टेंशन उस समय बढ़ गई जब शॉर्ट बॉल पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में ऋषभ पंत चोटिल हो गए जिसमें उनकी कलाई की हड्डी पर गेंद लगी। इस वजह से पंत 3 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौट गए और इसके बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाए लेकिन पंत बल्लेबाजी करने के लिए वापस नहीं आए। ऐसे में सभी की नजरें अब दूसरे दिन के खेल पर है जिसमें पंत वापस बैटिंग के लिए आएंगे या नहीं जिसको लेकर टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने पहले दिन का खत्म होने के बाद बड़ा अपडेट दिया है।
पंत अब पूरी तरह से ठीक हैं
कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह अब पूरी तरह से ठीक हैं और मुझे उन्हें कल बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उनके इस बयान से साफ है कि पंत की चोट अब काफी ठीक है और दूसरे दिन के खेल में वह वापस से मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए देखे जा सकते हैं। भारतीय टीम के लिए पंत का इस पारी में बल्लेबाजी करना काफी जरूरी है यदि स्कोर को 400 या उससे अधिक पहुंचाना है। पंत का गॉल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बल्ले से कमाल देखने को मिला था जिसमें उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।
पडिक्कल के शतक से टीम इंडिया की स्थिति मजबूत
भारतीय टीम को कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में 300 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में देवदत्त पडिक्कल ने एकबार फिर से अहम भूमिका अदा की जिसमें उनके बल्ले से 117 रनों की शानदार शतकीय पारी देखने को मिली। पडिक्कल के अलावा कप्तान शुभमन गिल जो गॉल टेस्ट में अधिक कुछ खास नहीं कर सके थे वह भी 50 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे। वहीं दिन के आखिरी सेशन में बल्लेबाजी करने उतरे रवींद्र जडेजा खेल खत्म होने से ठीक थोड़ा पहले 43 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे।
ये भी पढ़ें









