ऑटोमैटिक हथियार, ग्रेनेड, लांचर का ऐसा अंबार…, सुकमा में पुलिस ने बरामद किया नक्सली डम्प, देखें Video

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


छत्तीसगढ़ में पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सलवाद पर जीत मिल चुकी है। हालांकि, पुलिस की ओर से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियारों को बरामद करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कभी नक्सलवाद का गढ़ रहे सुकमा जिले में भी नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री के डम्प की बरामदगी हेतु लगातार एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम- भण्डारपदर एवं मुनुरकोंडा पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में बड़ा नक्सली डम्प बरामद किया गया है।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

दरअसल, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में अधिकारियों के निर्देशन में आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस के आधार पर 24 अगस्त को थाना भेज्जी क्षेत्रांतर्गत जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प का पता चला। संयुक्त टीम द्वारा डम्प की सघन सर्चिंग करने पर ऑटोमेटिक हथियारों सहित विभिन्न देसी हथियार, बीजीएल लांचर, बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री को बरामद किया गया है।

नक्सलियों के बरामद डम्प सामाग्रियों की डिटेल

01. एसएलआर रायफल 01 नग

02. 315 बोर रायफल – 01 नग

03. 410 मसकेट रायफल- 01 नग

04. बीजीएल लॉंचर – 06 नग

05. सिंगल शॉर्ट रायफल 01 नग

06. 315 बोर देसी कट्टा – 01 नग

07. 12 बोर रायफल – 05 नग

08. भरमार बंदूक – 07 नग

09. एसएलआर मैगजीन- 01 नग

10. 303. मैगजीन – 01 नग

11. बीजीएल सेल बड़ा – 08 नग

12. बीजीएल सेल मीडियम – 23 नग

13. बीजीएल सेल छोटा – 58 नग

14. देसी हैण्ड ग्रेनेड – 05 नग

15. बीजीएल मुण्डी – 08 नग

16. एके-47 जिंदा राउण्ड – 45 नग

17. एसएलआर जिंदा राउण्ड – 196 नग

18. इंसास रायफल जिंदा राउण्ड – 89 नग

19. 303.रायफल का जिंदा राउण्ड – 97 नग

20. 315 रायफल का जिंदा राउण्ड – 20 नग

21. 12 बोर रायफल का जिंदा राउण्ड – 45 नग

22. बीजीएल कॅर्टिज – 66 नग

23. जिलेटीन स्टिक – 240 नग

24. एके-47 रायफल खाली खोखा – 31 नग

25. .303 रायफल का खाली खोखा – 02 नग

26. 12 बोर रायफल खाली खोखा – 10 नग

27. मैगजीन पौच – 18 नग

28. बीजीएल पौच – 07 नग

29. गन पाउडर – 18 किला (दो स्टील गुंडी में)

30. एक्सीलेटर प्लग – 06 नग

31. टाईगर बम फटाका – 40 नग

32. काला वर्दी – 07 जोडी

33. कमर पौच- 10 नग

34. नीला ड्रम – 05 नग

35. कमर बेल्ट काला कलर- 32 नग

36. कमर बेल्ट हरा कलर – 22 नग

37. विसिल गार्ड – 11 नग

38. मंकी कैप – 07 नग

39. वेल्डर शील्ड – 02 नग

40. सोलर प्लेट 02 नग

41. रिबन  – 03 नग

42. कपड़ा चैन – 05 मीटर

43. पिट्ठू बैग – 07 नग

44. दवाईयां

45. अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री

अभियान निरंतर जारी रहेगा- पुलिस

सुकमा पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास का वातावरण बनाए रखने हेतु पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार एवं अन्य नक्सल सामग्री के डम्प की बरामदगी हेतु उनका अभियान निरंतर जारी रहेगा। नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प को सुरक्षित रूप से बरामद कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही जारी है। (रिपोर्ट: संजीव पचौरी)

ये भी पढ़ें- नक्सल हिंसा थमने के बाद अपने घर लौट रहे लोग, बस्तर में धीरे-धीरे दिखने लगी है रौनक

EXCLUSIVE: नक्सलवाद का खात्मा था कितना मुश्किल, सुरक्षा बलों ने जमीन पर झेलीं क्या-क्या मुश्किलें? सुनिए बस्तर IG की जुबानी





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें