सुबह ऑफिस की भागदौड़, घर के काम, बच्चों को स्कूल भेजना और इसके बीच नाश्ता बनाना, कई बार ये काफी हैक्टिक हो जाता है। ऐसे में अगर आप नाश्ते का साथ समझौता करते हैं तो ये सेहत के लिए ठीक नहीं है। जिन लोगों के पास सुबह नाश्ता बनाने के लिए समय नहीं होता। जिनकी सुबह जल्दी की शिफ्ट होती है उन लोगों के लिए हम नाश्ते के 4 ऐसे हेल्दी विकल्प लेकर आए हैं जिन्हें आप रात में ही तैयार करके रख सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसे कौन से नाश्ते हैं जिन्हें रात में बनाकर रखा जा सकता है और सुबह ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं।
रात में बनाकर रखने वाले नाश्ते की रेसिपी
क्रीमी चिया पुडिंग रेसिपी- चिया सीड्स और उससे बनने वाली पुडिंग आपका पेट आसानी से भर सकती है। चिया पुडिंग को आप रात में तैयार करके रख सकते हैं। ये हेल्दी नाश्ता आपका पेट भी भर देगा और खाने में भी स्वादिष्ट लगेगा। इसके लिए करीब 100 ग्राम रास्पबेरी लें और उन्हें मैश कर लें। इसमें 50 ग्राम ब्लैकबेरी मैश करके डाल दें। अब 2 चम्मच चिया सीड्स भीगे या सूखे कैसे भी मिला दें। अब 2 चम्मच ग्रीक योगर्ट डालें, 150ml दूध डालें। आप कोई भी दूध इस्तेमाल कर सकते हैं। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और कवर करके इसे 6 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रिज में रख दें। सुबह इसे इंजॉय करें।
ओवरनाइट ओट्स रेसिपी– इसके लिए आपको 4 चम्मच रोल्ड ओट्स लेना है। आधा कप दूध लें आप कोई भी दूध इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 2 छोटे चम्मच चिया सीड्स, 1 बड़ा चम्मच शहद या मेपल सिरप, बारीक कटे फल और मेवे ऊपर से डालने के लिए। सारी चीजों को मिलाकर फ्रिज में स्टोर कर दें। सुबह इसे इंजॉय करें।
स्मूदी- नाश्ते के लिए स्मूदी भी अच्छा विकल्प है। इसे आप सार में बनाकर भी रख सकते हैं या रात को पूरी तैयारी करके रख लें और सुबह फटाफट ब्लैंडर में सारी चीजों को डालकर मिक्स कर लें। आप फल और सब्जियों को काटकर रात में एयरटाइट बैग या डिब्बे में फ्रीजर में रख लें। सुबह ओट्स, मिल्क या जूस के साथ ब्लेंड करके ऊपर से पसंदीदा सीड्स डालकर इन्हें इंजॉय करें।
इडली- नाश्ते में कुछ लोगों को इडली खाना पसंद होता है। इडली फर्मेंट होकर बनती हैं इसलिए आप इन्हें रात में बनाकर रख सकते हैं। सुबह गर्म करके नाश्ते में इडली और सांभर खाएं। आप चाहें तो फ्राई की हुई इडली को भी सुबह खा सकते हैं। इडली को फ्राई करने के लिए प्याज, शिमला मिर्च और करी पत्ते का इस्तेमाल करें।









