सिंगर अफसाना खान ने पति साज शर्मा संग किया रुद्राभिषेक, तस्वीरें शेयर करने पर हुए ट्रोल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


‘बिग बॉस 15’ फेम अफसाना खान ने सोशल मीडिया पर अपने पति साज शर्मा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वे शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कपल प्रार्थना करते और शिव का आशीर्वाद मांगते हुए नजर आ रहा है। सिंगर अफसाना ने पोस्ट के साथ एक भक्तिपूर्ण कैप्शन भी लिखा, ‘#HarHarMahadev मेरी ताकत मेरा महादेव है’, जिससे भगवान के प्रति उनकी श्रद्धा जाहिर होती है। हालांकि, रुद्राभिषेक करने को लेकर कपल को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।

अफसाना खान-साज शर्मा रुद्राभिषेक करने पर हुए ट्रोल

साज शर्मा और अफसाना खान का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया, जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। कई फैंस ने इस कपल की भक्ति और आध्यात्मिक काम की तारीफ की। वहीं, कुछ इंटरनेट यूजर्स ने सिंगर को ट्रोल करते हुए उनके धार्मिक रीति-रिवाजों पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने कमेंट में सवाल किया कि अफसाना खान मुस्लिम हैं तो क्या शिव पूजा सिर्फ दिखावा है या वह सच में अपने पति साज शर्मा के साथ पूजा करना चाहती थीं। हालांकि, कपल ने अभी तक इस बार में कोई बयान जारी नहीं किया है।

4 साल पहले साज-अफसाना ने की थी शादी

अफसाना खान ने 19 फरवरी 2022 को अपने बॉयफ्रेंड साज शर्मा से शादी की थी। अफसाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में अफसाना नारंगी रंग के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि अफसाना खान एक भारतीय पंजाबी प्लेबैक सिंगर, एक्ट्रेस और सॉन्गराइटर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘वॉयस ऑफ पंजाब सीजन 3’ में एक कंटेस्टेंट के तौर पर की थी। वह सिद्धू मूसे वाला के साथ अपने गानों ‘तितलियां’ और ‘धक्का’ के लिए जानी जाती हैं। अफसाना खान ‘बिग बॉस 15’ में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आ चुकी हैं और इस सीजन के होस्ट सलमान खान थे।

कौन हैं साज शर्मा?

साज का असली नाम साजन शर्मा हैं, जो एक भारतीय गायक, गीतकार और अभिनेता हैं। उन्होंने पंजाबी संगीत और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। करियर की बात करें तो उन्हें ‘हबीबी’, ‘अल्लाह खैर करे’, ‘सिक्का’ और ‘दुख किनू किनू’ जैसे लोकप्रिय गानों के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें – प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के नए म्यूजिक वीडियो की धूम, अफसाना खान ने दी है आवाज

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें