बाबर आजम की जलन फिर से आई सामने, प्लेइंग 11 में वापसी करते ही पिछले मैच के कप्तान को दिखाया बाहर का रास्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पाकिस्तान की टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है जहां वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है, जिसके पहले मुकाबले में उनको सिर्फ तीन दिनों के अंदर ही हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स स्टेडियम पर खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तानी टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में बाबर आजम दाहिने हाथ में चोट के चलते नहीं खेले थे, जिसके बाद उनकी जगह पर सलमान अली आगा ने कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला था। अब बाबर आजम की प्लेइंग 11 में वापसी के साथ उनकी प्लेइंग 11 में जो बदलाव देखने को मिला उसमें सिर्फ पिछले मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के वाले सलमान अली आगा को बाहर का रास्ता दिखाया गया इसके अलावा बाकी सभी खिलाड़ी अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे।

बाबर आजम की जलन एकबार फिर से आई सामने

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तानी टीम की एक पारी से हार का सबसे बड़ा कारण उनका खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन था। हालांकि इसके बावजूद तलवार सिर्फ सलमान अली आगा पर चली जिसमें बाबर आजम की जलन को बड़ी वजह माना जा सकता है जिनको लेकर अक्सर यह रिपोर्ट सामने आती है कि वह अपनी जगह को लेकर काफी संशय की स्थिति में रहते हैं। बाबर ने लॉर्ड्स टेस्ट में टॉस जीतने के बाद दिए बयान में पहले गेंदबाजी का फैसला लेने के बाद कहा कि हम पहले बॉलिंग करेंगे क्योंकि बादल छाए हुए हैं और पिच पर घास है, इसलिए हम इन चीजों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। प्लेइंग 11 एक बदलाव है जिसमें सलमान अली आगा नहीं खेल रहे हैं, मैं खेल रहा हूं। हेडिंग्ले में हम बैटिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं कर पाए और हमने अपनी गलतियों पर बात की है। इसलिए हम यहां आए हैं और उन चीजों पर चर्चा की तो हम इस मैच में अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। लॉर्ड्स में खेलना हमेशा सम्मान की बात होती है और एक कप्तान के तौर पर यह मेरे लिए खास है। इसलिए हम अच्छा परफॉर्म करने की पूरी कोशिश करेंगे।

पाकिस्तान ने गेंदबाजी में की अच्छी शुरुआत

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान की तरफ से मुकाबले की शुरुआत काफी अच्छी देखने को मिली जिसमें उन्होंने इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी को पवेलियन भेजने में अधिक समय नहीं लगाया। वहीं पहले सेशन का खेल खत्म होने पर उन्होंने इंग्लैंड के 80 के स्कोर तक चार विकेट हासिल कर लिए थे। इसमें मोहम्मद अब्बास ने जहां तीन विकेट हासिल किए थे, जबकि मोहम्मद अली एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होते ही गिल की कप्तानी में दर्ज हुआ मनहूस रिकॉर्ड, सीरीज जीत का स्वाद हुआ कड़वा

कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने पर क्या दिया बहाना? न्यूजीलैंड टूर पर भी बोले

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें