28 अगस्त शुक्रवार के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में होंगे और साथ ही इस दिन चंद्रग्रहण भी लगेगा। शुक्रवार के दिन राशिचक्र की कुछ राशियों को प्रेम संबंधों के मामले में सतर्क रहना होगा पार्टनर पर जबरन अपनी बातें थोपना कुछ राशियों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। हालांकि कुछ लोगों को प्रेम जीवन में अच्छे अनुभव भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। यहां पढ़िए 28 अगस्त 2026 का लव राशिफल।
मेष राशि
मेष वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। पार्टनर से कोई जरूरी बात आप शेयर कर सकते हैं, उनका सहयोग आपको मिलेगा।
वृषभ राशि
रिश्तों में कड़वाहट आज के दिन आ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर उलझने से बचें और अपनी बातें पार्टनर पर थोपने से भी आपको बचना होगा वरना रिश्ता खराब हो सकता है।
मिथुन राशि
इस राशि के कुछ लोग पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं। विवाहित जातकों के जीवन में अनुकूल बदलाव आएंगे।
कर्क राशि
आज के दिन परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय आप बिता सकते हैं। इसके साथ ही लव पार्टनर को भी पर्याप्त समय दे पाएंगे।
सिंह राशि
आज के दिन रिश्ते के बीच अहंकार को न आने दें। पार्टनर की बातों का सम्मान करें और उनको ध्यान से सुनें, ऐसा करने से स्थिति सुधर सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को लव लाइफ में संभलकर रहना होगा। किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। वाणी पर संयम रखें और पार्टनर पर अपनी बातें थोपने से बचें।
तुला राशि
आपकी लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रह सकता है। आज दिल में दबी बातों को पार्टनर के साथ साझा कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
रिश्ते को लेकर आज आपको संजीदा होना होगा। आपका लापरवाह रवैया पार्टनर को आपसे दूर कर सकता है।
धनु राशि
इस राशि के जातकों को अपने पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है।
मकर राशि
आज पार्टनर को पर्याप्त समय देने में आपको दिक्कत आ सकती है। हालांकि रात के समय उनसे फोन पर बातें करते नजर आ सकते हैं।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ जो गिले-शिकवे हुए थे वो दूर हो सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों आपको द्वादश भाव में आज चंद्रग्रहण लगेगा इसलिए प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहेंए। साथी पर अपनी बातें न थोपें वरना रिश्ता टूट भी सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
घर में अगर अचानक आ जाएं गाय, तितली सहित ये 4 जीव; समझ लें बदलने वाला है जीवन









