साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर सुबह 11 बजकर 21 मिनट तक लगा रहा। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण के समय होता है जो ग्रहण अपने क्षेत्र से दिखाई दे रहा हो। चूंकि 28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया है, इसलिए इस ग्रहण का कोई धार्मिक प्रभाव नहीं रहेगा। न ही इसका राखी के त्योहार पर कोई असर पड़ेगा। ऐसे में बहनें सुबह से शाम तक कभी भी राखी बांध सकती हैं। बस राहुकाल में राखी बांधने से बचें। बता दें 28 अगस्त को राहुकाल 10:46 AM से 12:22 PM तक रहेगा।
(चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखेगा, इसका राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस दौरान क्या करें-क्या ना करें, ग्रहण कैसे लगता है, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या सावधानी बरतनी चाहिए…ग्रहण से जुड़ी इन सभी जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर)









