मासिक राशिफल सितंबर 2026: इस महीने तुला-कुंभ वालों की होगी चांदी, मिथुन सहित 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सितंबर का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। इस माह की शुरुआत में जहां वृषभ राशि में शुक्र का गोचर होगा वहीं मध्य माह में सूर्य कन्या राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही बुध ग्रह भी इस माह में अपनी चाल बदलेंगे। ग्रहों की गति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए ऐसे में मासिक राशिफल की मदद से जान लेते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है। 

मेष राशि

करियर के लिहाज से यह महीना आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जितनी मेहनत करेंगे उसी के अनुसार आपको फल मिलेंगे। आर्थिक स्थिति माह के मध्य में सुधरेगी, अचानक से धन लाभ मिल सकता है। हालांकि सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। 

वृषभ राशि 

वृषभ वालों आपको इस महीने में भाग्य का पूरा सहयोग मिल सकता है। अटके काम बनने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां लौटेंगे। कुछ लोगों की पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के भी मौके मिलेंगे। 

मिथुन राशि

मिथुन वालों को धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर इस महीने लेने होंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें। हालांकि विदेशों से जुड़ा कारोबार करने वालों को लाभ मिल सकता है। 

कर्क राशि 

कर्क वालों को सितंबर के महीने में धन प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को लाभ मिलने के योग हैं। सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा है। 

सिंह राशि 

करियर क्षेत्र में आ रही परेशानियों का हल इस राशि के जातकों को मिल सकता है। हालांकि, खर्चे इस माह में बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में पार्टनर का पूरा साथ आपको मिलने के योग हैं। 

कन्या राशि 

सितंबर के इस माह में आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आ सकती है। जो काम अधूरे छूटे हुए हैं उन्हें भी आप पूरा कर सकते हैं। 

तुला राशि 

पारिवारिक जीवन में माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक रूप से आफ मजबूत होंगे। कुछ लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ भी तालमेल अच्छा बना रहेगा। 

वृश्चिक राशि 

महीने की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन मध्य के बाद स्थिति सुधरेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। 

धनु राशि 

कारोबारियों के लिए यह महीना यादगार साबित हो सकता है, बड़ी डील मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में आ रही परेशानियां होंगी दूर। लव लाइफ में जो गलतफहमियां आ रही थीं वो भी दूर होंगी। 

मकर राशि 

मकर वालों को अपने परिश्रम का अच्छा परिणाम इस महीने में मिल सकता है। निवेश किया था तो अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। हालांकि सेहत को लेकर आपको सतर्कता बरतनी होगी। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों की चांदी सितंबर के महीने में हो सकती है। शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। 

मीन राशि 

आपके लिए यह महीना अच्छा साबित होगा। कुछ बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल होंगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शुक्र 2 सितंबर को बदलेंगे राशि, मिथुन-धनु सहित 3 राशियों की बिगड़ सकती है आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंधों को लेकर भी रहें सतर्क





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें