LoC पर फिर मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन, सेना के एक्शन पर वापस लौटे, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सूत्रों के मुताबिक नौशेरा रुमलीधारा इलाके के पास देर रात पाकिस्तान की ओर से तीन ड्रोन इंडियन एयरस्पेस में दाखिल हुए। लेकिन बॉर्डर पर अलर्ट जवानों ने तुरंत ड्रोन की  गतिविधि का पता लगा लिया। भारतीय सेना ने तुरंत अपने काउंटर -ड्रोन सिस्टम को एक्टिव कर दिया। इंडियन आर्मी की इस त्वरित कार्रवाई के बाद तीनों ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर लौट गए। हालांकि किसी भी संभावित खतरे को लेकर सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

 सुरक्षा बल पूरी तरह से अलर्ट

अब सुरक्षा बल यह पता लगाने में जुटे हैं कि ड्रोन किस मकसद से भारतीय इलाके में दाखिल हुए थे और क्या उन्होंने किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि को अंजाम दिया। LoC पर पहले भी इस तरह की कोशिशें हो चुकी हैं। आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ड्रोन के जरिए हथियार और गोला-बारूद भेजने का इंतजाम सीमा पार से किया जाता है। ड्रोन घुसपैठ की घटना के बाद सुरक्षा बल पूरी तरह से अलर्ट हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि तीनों ड्रोन ने किसी संदिग्ध गतिविधि को अंजाम तो नहीं दिया।

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन को शुक्रवार देर शाम मेंढर सेक्टर में बालाकोट इलाके के बह्रूटी गांव में देखा गया। यह LoC के पास मंगलनार-डबरोत की ओर बढ़ा और फिर पाकिस्तान लौट गया। उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की निगरानी कर रहे सेना के जवानों ने सतर्कता बढ़ाते हुए सुबह पहली किरण के साथ ही तलाश अभियान शुरू कर दिया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन से कोई संदिग्ध सामग्री गिराई गई है या नहीं। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी है और सीमा पर सुरक्षा बल अत्यधिक सतर्कता बरत रहे हैं। 

वन क्षेत्रों में बड़ा तलाशी अभियान

इसके साथ ही, पुलिस ने सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद ऊधमपुर, कठुआ और राजौरी जिलों के विशाल वन क्षेत्रों में बड़ा तलाशी अभियान चलाया है। अधिकारियों के अनुसार, ऊधमपुर-कठुआ वन क्षेत्र के खुबान, नगाइन, खत्रैल, गोडू फलाल, पडेतर, चोर मोट्टू, किया, खेबा, भेड, जोफर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार शाम संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया गया था, जो अभी जारी है। वहीं राजौरी के गैबास, मिठियानी, मोगला और नरला इलाकों में दो संदिग्ध हथियारबंद लोगों के देखे जाने की सूचना ग्रामीणों से मिलने के बाद एक अलग तलाश अभियान चलाया गया। इन हथियारबंद संदिग्धों को आतंकवादी बताया जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले पंजाब के फाजिल्का जिले में टाहलीवाला गांव के पास भारतीय सीमा में घुसे एक ड्रोन को BSF और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बरामद कर लिया गया था। इस ड्रोन के साथ हथियारों की खेप भी मिली थी। बीएसएफ को इलाके में एक ड्रोन की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस से इसकी सूचना शेयर की गई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को सील कर कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान धान के खेत से पाकिस्तान से आया ड्रोन और उसके साथ हथियार बरामद हुए।

ये भी पढ़ें:


कश्मीर में रेड अलर्ट, 5 हाइब्रिड आतंकियों समेत 13 देश-विरोधी लोग पकड़े गए; कार्रवाई हुई तेज





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें