भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी की मां का निधन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक
न्यूज रिपोर्ट (पी न्यूज़):
पटना/दरभंगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी की माताजी राधा देवी सरावगी के निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए कई जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि मातृशोक अत्यंत पीड़ादायक होता है और इस दुःख की घड़ी में राज्य सरकार तथा पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है।
राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरावगी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। दरभंगा सहित विभिन्न क्षेत्रों में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।
पी न्यूज़ परिवार भी दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता है।








