सिंघिया केजी एकेडमी में डिग्री कॉलेज बनाने की मांग तेज हो गया
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित के जी एकेडमी सिंघिया में ही डिग्री कॉलेज बनाने को लेकर स्थानीय लोगों ने बैठक कर जन आंदोलन छेड़ दिया है लोगो का कहना है कि सूत्रों से जानकारी मिली है कि कुछ लोगों के इशारे पर डिग्री कॉलेज को सिंघिया के बदले कही देहात में बनाने की प्रक्रिया चल रही है जो सुरक्षा और यातायात को लेकर अच्छा नहीं है इसलिए सिंघिया मुख्यालय स्थित के जी एकेडमी सिंघिया में ही बनाया जाय जबकि स्थानीय विधायक बीरेंद्र कुमार ने भी विधान सभा में मांग किए थे कि सिंघिया केजी एकेडमी में डिग्री कॉलेज बनाया जाय ।लोगो का कहना है यदि इस पर वरीय अधिकारी संज्ञान नहीं लेते है तो चरणबद्ध जन आंदोलन शुरू की जाएगी








