धामी सरकार की जनकल्याणकारी पहल विकास खण्ड भीमताल के न्याय पंचायत रानीबाग के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर का आयोजन कल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धामी सरकार की जनकल्याणकारी पहल विकास खण्ड भीमताल के न्याय पंचायत रानीबाग के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर का आयोजन कल। सचिव महिला सशाक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखण्ड शासन के चन्द्रेश कुमार द्वारा सुनी जाएंगी समस्याएं

हल्द्वानी|03 फरवरी, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विकासखंड भीमताल के न्याय पंचायत रानीबाग के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में सचिव महिला सशाक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखण्ड शासन के चन्द्रेश कुमार द्वारा क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना जाएगा, साथ ही मौके पर उनका निस्तारण भी किया जाएगा।

शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़े जाने के साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ भी जनता को दिया जाएगा।शिविर में एक ही स्थान पर सरकारी सेवाएं मोहैय्या कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसी दिशा में बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुँचाया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता, संवेदनशीलता और त्वरित सेवा सुनिश्चित हो सके।

जिला प्रशासन ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। यह बहुद्देशीय शिविर सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने तथा जनविश्वास को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

50% से कम प्रगति वाले मत देय स्थलों से संबंधित उपस्थित बीएलओ को प्रत्येक मतदाता से समन्वय, संवाद एवं पहुंच विषय वस्तु की पृष्ठभूमि में विशेष अभियान संचालित करते हुए कम से कम 75% लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश

50% से कम प्रगति वाले मत देय स्थलों से संबंधित उपस्थित बीएलओ को प्रत्येक मतदाता से समन्वय, संवाद एवं पहुंच विषय वस्तु की पृष्ठभूमि में विशेष अभियान संचालित करते हुए कम से कम 75% लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश