जेनरल ऑब्जर्वर ने सिंघिया प्रखंड के कई बूथों का किया जांच
बिहार के समस्तीपुर जिले के 139 रोसड़ा विधानसभा के जेनरल ऑब्जर्वर जयदीप मुखोपाध्याय द्वारा सिंधिया प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्रों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सामान्य मतदान केंद्रों एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों का भ्रमण किया गया। सिंघिया प्रखंड के संवेदनशील, अति संवेदनशील, क्रिटिकल एवं वल्नरेबल (vulnerable) मतदान केंद्र का भ्रमण इनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। विदित हो कि जो तीस ( 30) मतदान केंद्र वल्नरेबल (vulnerable) के रूप में चिन्हित है वही मतदान केंद्र क्रिटिकल भी है । जेनरल आब्जर्वर श्री मुखोपाध्याय द्वारा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया। जिस भी मतदान केंद्र में बुनियादी सुविधा का अभाव दिख रहा है यथाशीघ्र उक्त सुविधाओं की उपलब्धता का निदेश दिया गया है। जनरल आब्जर्वर श्री मुखोपाध्याय आम लोगों से मतदान के दिन मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने का अपील भी किया है। आब्जर्वर श्री जयदीप मुखोपाध्याय द्वारा सिंधिया प्रखंड के निम्नलिखित मतदान केंद्रों का भ्रमण किया गया। मतदान केंद्र संख्या – 137, 138, 142, 143, 148, 149, 157, 158, 159, 160, 170, 173, 174, 177, 178, 186, 189, 200, 202, 211, 217, 218, 223, 224, 225, 226, 229, 233, 239 एवं 240 मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंस कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी(मनरेगा) रोसड़ा अमित कुमार वर्मा ,शिक्षक मनोज कुमार साफ़ी कार्यपालक सहायक सुजीत कुमार ,सेक्टर पदाधिकारी शंभू कुमार चौधरी, राकेश कुमार साहू एवं राणा प्रताप सिंह इत्यादि मौजूद थे।









